फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऋषिकेश के बाजारों में उमड़ी भीड़, चार घंटे जाम से जूझे लोग

Sun, 18 Oct 2026 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में उमड़ी खरीददारों की भीड़, हाईवे पर वाहनों की भीड़ में सरपट दौड़ते रहे वाहन
विज्ञापन


- हरिद्वार रोड पर कोयलघाटी चौक से कैलाश गेट तक वाहनों की लंबी कतार, घाट चौक पर 30 मिनट जाम में फंसी एंबुलेंस, आंतरिक गलियों में भी बिगड़ी यातायात व्यवस्था
बाजारों में उमड़ी खरीददारों की भीड़, कोयल घाटी से कैलाश गेट तक रेंगते रहे वाहन
- बाइपास मार्ग वाहनों की भीड़ में सरपट दौड़ते रहे वाहन
-बाजार में ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था
ऋषिकेश। लगातार तीन दिन के अवकाश के चलते तीर्थनगरी ऋषिकेश के बाजारों में खरीदारी के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों के वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। शनिवार, रविवार और सोमवार के अवकाश के चलते लोग नवमी, दशहरा, करवा चौथ और सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रही, लेकिन बाजार की आंतरिक सड़कों पर जाम से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक करीब चार घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। हरिद्वार रोड पर कोयलघाटी चौक से कैलाश गेट तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे राहगीरों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ विक्रम, ऑटो और ई-ऑटो चालकों ने लाजपत राय रोड, घाट रोड और मायाकुंड रोड का रुख किया। इससे बाजार की आंतरिक गलियों में भी जाम जैसी स्थिति बन गई। इन मार्गों पर पुलिस की तैनाती नहीं होने से वाहनों का संचालन जारी रहा।

30 मिनट जाम में फंसी एंबुलेंस
शाम के समय घाट चौक पर एक एंबुलेंस करीब 30 मिनट तक जाम में फंसी रही। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने रास्ता बनाकर एंबुलेंस को निकलवाया, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंच सकी।

स्थानीय व्यापारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बाजार की आंतरिक सड़कों पर वाहनों का संचालन रोकने के लिए यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं, नेपालीफार्म से श्यामपुर पुलिस चौकी, इंद्रमणि बडोनी चौक, भद्रकाली तिराहा, ब्रह्मानंद मोड़ और तपोवन तक पुलिस की तैनाती के चलते यातायात की स्थिति सामान्य बनी रही।
विज्ञापन

-
कोट-

बाजार में जाम की प्रमुख वजह सड़क किनारे पसरा अतिक्रमण है। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उसके संयुक्त रूप से मुख्य मार्गों का अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।
- रविकांत, यातायात प्रभारी ऋषिकेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें