फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

Sun, 06 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने ऋषिकेश-जौलीग्रांट हाईवे पर पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से घायल महिला की मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह महिला को टक्कर मारने के बाद पलटकर दूर जा गिरी, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दून से ऋषिकेश की ओर तेज गति से जा रही कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कार कई पलटे खाकर दूर जा गिरी। जिससे उसमें सवार चारों लोग घायल हो गए।

सूचना पर जौलीग्रांट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को हिमालयन अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया महिला की शिनाख्त पूनम (48) पत्नी नरोत्तम सिंह, जोगियाणा अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र के रूप में हुई।
विज्ञापन


कार पलटने से उसमें सवार भूपेंद्र सिंह (40) पुत्र मदन सिंह निवासी पांडेयनगर, नई दिल्ली, स्वांरा देवी (60) पत्नी शूरवीर सिंह विस्थापित क्षेत्र, रामलाल सरोजनीनगर, नई दिल्ली, मंजुला राणा (35) पत्नी विजय राणा निवासी जौलीग्रांट और महेश घायल हो गए। चौकी प्रभारी बताया ने बताया कि महिला डोईवाला से आई थी। कार सवार लोग जौलीग्रांट से चंबा एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें