फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 29 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ डोईवाला।
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर हंगामा काटा। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आंशका जताते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मायके पक्ष की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इंदिरा कालोनी केशवपुरी बस्ती निवासी अंकित का प्रेम विवाह छह माह पूर्व इसी बस्ती के गोपाल की पुत्री निर्माला (18) से हुआ था। अंकित मजदूरी का काम करता है। अंकित ने पुलिस को बताया कि रविवार रात आठ बजे के लगभग निर्माला की तबीयत बिगड़ गई।

उसे उल्टी और दस्त होने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निर्मला की मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। निर्माला की बड़ी बहन रीता ने हत्या की आंशका जताते हुए जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ विकासनगर चंद्रमोहन सिंह और नायब तहसीलदार जयचंद की मौजूदगी में पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक जयदेव आर्य ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जारी-नवल किशोर यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें