फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्रा हिमाचल में मिली

Sun, 20 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र से अपहृत छात्रा हिमाचल में मिली। मामले में हत्थे चढ़े युवक पर पुलिस ने नाबालिग का यौन शोषण करने का केस दर्ज किया है। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चीला रेंज में संविदा कर्मी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीते मंगलवार को चीला रेंज में कार्यरत वन कर्मी ने दी तहरीर में बताया कि 12 दिसंबर में उसकी कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। अपहरण का केस दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह आरोपी युवक किसी काम से चीला क्षेत्र में आया।

सूचना मिलते ही उसे दबोच लिया। कड़ी पूछताछ में उसने छात्रा को मनाली, हिमाचल प्रदेश एक होटल में छोड़कर आना कबूला। उसकी निशानदेही पर होटल पहुंची पुलिस को छात्रा मिल गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को बयान लेने के बाद छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मामले में आरोपी संदीप नेगी निवासी ग्राम टीला, थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ 506 आईपीसी और 3। 4 पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें