फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रहा अवैध खनन

Tue, 02 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के प्रशासन के दावों को धता बताकर खनन माफिया धड़ल्ले से भारी मात्रा में उप खनिज का उठान कर मोटा मुनाफा कमा रहा है। अवैध खनन करने वाले नदियों से रोजाना उप खनिज की निकासी कर सरकार को भी राजस्व की चपत लगा रहे हैं।
विज्ञापन


डोईवाला क्षेत्र में सौंग और जाखन नदी खनन माफिया के निशाने पर है। रात के अंधेरे में खनन माफिया नदियों में प्रतिबंधित जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तक उतार रहे हैं। इस पर प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है। तीन दिन पहले लालतप्पड़ में एसपी देहात टीडी बेला के निर्देशन में जाखन नदी में अवैध खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर ट्रॉली और रविवार को तहसील प्रशासन के छह डंपर का अवैध खनन में पकडे़ जाना इसकी तस्दीक करता है।

पुलिस और जिला प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर बडे़ पैमाने पर क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। हौसला बुलंद खनन माफिया पकड़े जाने के बाद भी अवैध खनन से बाज नही आ रहा। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि छापामार अभियान के दौरान सड़क मार्ग से डंपर पकड़े गए हैं। जल्द ही नदियों में भी औचक छापामार कार्रवाई शुरू की जाएगी। नदियों में अवैध खनन रोकने के लिए खाई खोदी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें