फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाने पर दो का चालान

Wed, 03 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद गंगा किनारे और इसके आसपास पॉलिथीन का प्रयोग और गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं। आदेश के परिपालन को लेकर नगर क्षेत्र की निकायें फिलहाल गंभीर दिखाई पड़ रही हैं। मंगलवार को मुनिकीरेती निकाय ने गंदगी फैलाने के मामले में दो लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन


नगर पालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने क्षेत्र में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रामझूला, शीशमझाड़ी स्वामी दयानंद आश्रम, मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान ईओ को कहीं कोई पॉलिथीन इस्तेमाल करता हुआ नहीं दिखा।

लेकिन निरीक्षण के दौरान घरों के आसपास गंदगी फैलाने वालों से पालिका ने जुर्माना वसूला। इस दौरान दो लोगों के चालान काटे गए और उनसे दो सौ रुपये अर्थदंड की वसूली की गई। अभियान में आदेश कुमार, दीपक, चेतन, देवेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में मंगलवार को अभियान धीमा रहा। बताया गया कि कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला की तहसील दिवस पर विथ्याणी तहसील में व्यस्तता के कारण क्षेत्र में छापेमारी अभियान प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें