फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के कर्मचारी से लूटी नगदी और बाइक

Wed, 03 Feb 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक कारोबारी के कर्मचारी को हंडिया इलाके में घेरकर बदमाशों ने 80 हजार रुपये, बाइक, मोबाइल फोन, चेक और पर्स लूट लिया। विरोध पर उसकी पिटाई भी की। लूटपाट के बाद कर्मचारी ने दूसरे के मोबाइल से खबर दी तो शहर से हंडिया पहुंचे कारोबारी ने थाने ले जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को शक है कि भदोही से ही कर्मचारी के पीछे लगे बदमाशों ने यह वारदात अंजाम दी है।
विज्ञापन

कारोबारी दीपक जायसवाल का बहादुरगंज में जायसवाल डिस्ट्रीब्यूटर्स नाम से गोदाम है। मीरापुर कॉलोनी का अंशु अग्रवाल उनके फर्म में काम करता है। वही अक्सर तगादा वसूली के लिए जाता है। मंगलवार को भी वह बाइक पर गंगापार के साथ ही भदोही में बकाया वसूली के लिए निकला था। भदोही के सुरियावां बाजार में बकाया रकम लेने के बाद शाम करीब चार बजे वह हंडिया में तिवारीपुर के पास पहुंचा तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। दो बदमाशों ने उतरकर अंशु को थप्पड़ मारे।
फिर तमंचा सटाकर बकाया वसूली के 80 हजार रुपये लूट लिए। जेब से पर्स, मोबाइल फोन, 30 हजार रुपये के चेक भी निकाल लिया। फिर उसकी पैशन प्रो बाइक भी छीनकर बदमाश तेज रफ्तार में भाग गए। कुछ देर बाद वहां से एक बाइक सवार व्यक्ति गुजरा तो अंशु उसके साथ कस्बे तक गया। दूसरे से मोबाइल फोन मांगकर अपने मालिक दीपक जायसवाल को घटना की इत्तला दी। वह शाम को हंडिया पहुंच गए। उन्होंने अंशु को हंडिया थाने ले जाकर पुलिस को लूट की सूचना और तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें