फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने चिकित्सक और उसके बेटे पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Sun, 24 Mar 2019 10:40 AM IST
अलका त्यागी ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के एक चिकित्सक तथा उसके बेटे पर आईडीपीएल निवासी एक महिला ने अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस बाबत कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। शनिवार को कोतवाली ऋषिकेश पहुंच आईडीपीएल निवासी महिला ने बनखंडी रेलवे रोड निवासी चिकित्सक नंद किशोर नौटियाल और उनके पुत्र सौरभ नौटियाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि चिकित्सक ने बीते सात मार्च को उनके घर के बाहर रात्रि करीब 11 बजे गाली गलौच की। इसके अलावा उक्त व्यक्ति बदनाम करने की नियत से लोगों में दुष्प्रचार कर रहा है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह शहर से बाहर नौकरी करती है। उनकी बेटी घर पर अकेली रहती है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी बेटी और उनके साथ किसी भी तरह की अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार चिकित्सक नौटियाल और उनके पुत्र होंगे। वहीं, चिकित्सक नंद किशोर नौटियाल ने कोतवाल को बताया कि उक्त महिला ने उनकी बेटी को योग की शिक्षा दी थी। इस दौरान महिला ने उनकी बेटी का माइंड वॉश कर योग केंद्र खोलने को कहा।

इसलिए उन्होंने बनखंडी स्थित अपने घर पर योग केंद्र भी खोला। अब उक्त महिला ने फर्जी वेबसाइट बना ली, जिसका उनसे कोई लेना देना नहीं है। डॉ. नौटियाल ने बताया कि इसका पता जब उन्हें लगा तो उन्होंने इसका विरोध किया। उक्त महिला गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने उक्त महिला पर उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बीते सात मार्च वाली घटना के बारे में महिला के आस पड़ोस में पूछताछ की जाएगी। यदि महिला के आरोप सत्य साबित होते हैं, तो चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रितेश शाह, ऋषिकेश कोतवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें