फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड वनकर्मी से बैंक के अंदर हुई लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

रिटायर्ड वनकर्मी से दिनदहाड़े बैंक के अंदर ही 20 हजार रुपये चुरा लिए। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बैंककर्मियों से शिकायत के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को ललिता प्रसाद भट्ट निवासी 14बीघा ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह वन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रेलवे रोड स्थित मुख्य शाखा में अपनी पेंशन के 20 हजार रुपये निकालने गए थे। पेंशन निकालने के बाद वह पासबुक में एंट्री के लिए लाइन में खड़े थे। इसी बीच एक युवक उनके पास आया और थोड़ी देर खड़े रहने के बाद वहां से चला गया। पीड़ित ने बताया कि लाइन में खड़े रहते हुए उन्होंने अपनी जेब को टटोला तो 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घटना की सूचना बैंककर्मियों को दी। मगर, वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच के लिए बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें