फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित केसों को तुरंत निपटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल अजय रौतेला ने गढ़वाल परिक्षेत्र के जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ बैठक कर सभी जनपदों में अपराध स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश जारी किए कि कर, चोरी, वाहन चोरी, नकबजनी व अन्य अपराधों में जिन अपराधों का निराकरण नहीं हुआ है, उनका शीघ्र निराकरण किया जाए। मुनिकीरेती स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान उन्होंने लूट, डकैती, हत्या जैसे गंभीर अपराधों के निराकरण करने के साथ अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्रवाई और लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 1905 से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। वहीं आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जनपद स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने यात्रा रूट में साइन बोर्ड, पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करने के लिए संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया। बैठक में निवेदिता कुकरेती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, जन्मेजय खंडूड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, योगेंद्र सिंह रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी, अजय सिंह पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, पंकज भट्ट पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, यशवंत सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक चमोली, प्रदीप कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें