फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: पूर्व ठेकेदार पर जान से मारने की धमकी देने, मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Apr 2019 08:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
court order - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस ने पूर्व ठेकेदार पर जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौच करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है। बृहस्पतिवार को जयदीप सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी बलीपुर थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ ने मुनिकीरेती थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह एक टेलीकॉम कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। तपोवन चौकी से श्रीनगर की ओर व्यासी मार्ग तक का काम कंपनी की ओर से सुशील गुप्ता नामक ठेकेदार को दिया गया है, जिस पर वर्तमान में कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी की ओर से इसी काम का ठेका पूर्व में विक्की खान नामक ठेकेदार को दिया गया था। काम में अनियमितता के चलते कंपनी से विक्की खान का ठेका निरस्त कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ठेका निरस्त होने तथा सुशील गुप्ता को मिल जाने से बौखलाए विक्की खान ने उन्हें बीती मंगलवार को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी व कंपनी की ओर से लगाए गए फाइबर व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाने की बात की है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि विक्की खान उनसे पांच लाख रुपये की भी मांग कर रहा है। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विकी खान निवासी हल्द्वानी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने तथा गाली गलौच करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें