फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बरामद, आठ महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी में आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के पास से 400 पव्वे देशी शराब जाफरान के बरामद किए हैं। कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने नशे व शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए श्यामपुर क्षेत्र में अभियान चलाया। सूचना मिली कि कुछ महिलाएं अपने साथ कट्टों के अंदर शराब लेकर ऋषिकेश की ओर आ रही है। इस पर पुलिस टीम ने मनसा देवी फाटक के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वहां पर आठ महिलाएं खड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन

तलाशी ली गई तो इनके पास से कुल 400 पव्वे देशी शराब जाफरान के बरामद हुए। पुलिस ने सभी को अवैध शराब की तस्करी के आरोप में मौके से गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान ममता पत्नी स्व. संजय साहनी, शारदा देवी पत्नी स्व. नंदकिशोर साहनी, गुजरी देवी पत्नी पाती लाल, इंदू पत्नी रामजी महतो, सुनैना पत्नी स्व. दसाई राम, जानकी पत्नी गणेश साहनी, चांदमति पत्नी श्रीराम, पूनम पत्नी राज किशोर सभी निवासी मायाकुंड बंगाली बस्ती झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें