फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर टेक कर ट्रांसपोर्टर को रुकवाया, फिर पिस्तौल दिखाकर लूट ले गए नकदी व कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव बुपनियां में बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक ट्रांसपोर्टर से 30 हजार की नकदी व कार लूट ली। बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर व उसके साथियों के मोबाइल फोन भी छीने, लेकिन वारदात स्थल से कुछ दूरी पर फेंक कर चले गए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, शुक्रवार देर शाम तक बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लग पाया था। दरअसल, बहादुरगढ़ निवासी सुरेंद्र पेशे से ट्रांसपोर्टर है। वीरवार को वह किसी काम के सिलसिले में गुरुग्राम के धारूहेड़ा क्षेत्र में गया था। काम निपटान के बाद वह वापस बहादुरगढ़ के लिए चल दिया। गाड़ी में उसके दो साथी भी सवार थे। रात साढ़े आठ बजे जब गांव बुपनियां के नजदीक पहुंचे तो एक इनोवा गाड़ी ओवरटेक कर आगे बढ़ी और कार के आगे आकर रुक गई। गाड़ी से तीन बदमाश बाहर निकले। उनके हाथ में हथियार थे। तीनों ने आते ही चालक सुरेंद्र व उसके दोनों साथियों को कार से बाहर निकाला और हाथापाई कर मोबाइल छीन लिए और गाड़ी लेकर भाग गए। गाड़ी में 30 हजार रुपये की नकदी भी थी। इसके बाद सुरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बादली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी भी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पंजाब नंबर की गाड़ी
बदमाश जिस गाड़ी में सवार थे, उस पर पंजाब की नंबर प्लेट लगी थी। वारदात स्थल से कुछ दूर पहुंचकर बदमाशों ने छीने गए मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिए। वारदात के दौरान एक बदमाश गाड़ी में ही रहा, अन्य तीनों ने लूटपाट की। सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात स्थल के पास से डंप भी उठाए हैं। बता दें कि बुपनियां के पास पहले भी लूटपाट की वारदात होती रहीं है। गत अक्तूबर माह में एक व्यक्ति से क्रेटा गाड़ी लूटी गई थी। दिसंबर माह में दो बाइक भी छीनी गई। इनमें से एक भी वारदात अभी नहीं सुलझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगी हुई हैं। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझा ली जाएगी।
अशोक कुमार, एसएचओ, बादली थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें