फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाली एम्स के सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी को लेकर हुए फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद रविवार को पुलिस ने एम्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा पुलिस टीम ने नियुक्तिपत्र जारी करने में दीपक तोमर नामक शख्स के बारे में सुराग जुटाने की कोशिश की। पुलिस का मानना है कि ये बड़े सिंडीकेट का कारनामा है। इस मामले में कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि पुलिस संबंधित लोगों से लगातार अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कई अहम पहलू सामने आए हैं। दीपक तोमर नामक व्यक्ति जोकि पूरे सिंडीकेट का सरगना बताया जा रहा है। उसके ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में बड़ा गिरोह सक्रिय है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि एम्स में बीती शनिवार को 14 बेरोजगार युवक और युवतियां अपने नियुक्तिपत्र लेकर पहुंचे थे। यहां एम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने जांच के दौरान उनके पास मौजूद नियुक्तिपत्र गलत पाए। इस दौरान पांच युवक और युवतियां मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में एम्स और पुलिस प्रशासन ने एक कार को अपने कब्जे में लिया था। साथ ही एक बैग को भी अपनी हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें