फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाखाने से सामान चुराकर भाग रहे युवक की लोगों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नगर के एक दवाखाने से जरूरी कागजात चुराकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक पर एक व्यापारी की स्कूटी की चाबी चुराकर वाहन लेकर भागने का भी आरोप है।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे रेलवे स्टेशन के समीप एक करनाल हरियाणा निवासी एक युवक सुमित पुत्र सुभाष चंद की भीड़ ने जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी। भीड़ का आरोप था कि उक्त युवक रेलवे स्टेशन के समीप डॉ. पीसी नौटियाल के क्लीनिक पर गया और अंगुली में पट्टी लगाने के बाद उनके जरूरी कागजात उठाकर ले जा रहा था। तभी डाक्टर नौटियाल की नजर पड़ गई और उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद रेलवे रोड व्यापारी शंकु ने बताया कि उक्त युवक ने अंबेडकर चौक पर खड़ी स्कूटी की चाबी भी निकाल ली थी। उन्होंने जब सख्ती से पूछताछ की तो उक्त युवक ने चाबी उन्हें वापस दी। कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक युवक किस उद्देश्य से यहां पहुंचा है। इसका पता लगाया जा रहा है, युवक का मेडिकल कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें