फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला खेल मैदान का गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । मुनिकीरेती में खेल विभाग की ओर से खेल मैदान में अवैध पार्किंग को रोकने के लिए गेट का निर्माण किया गया था जिसे बीती रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। मुनिकीरेती में खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। खेल मैदान के समीप कुंभ मेला पार्किंग ठेकेदार की ओर से बिना इजाजत खेल मैदान में बाहरी वाहनों को पार्क करने का कार्य किया जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए खेल विभाग की ओर से गेट का निर्माण किया गया, जिसे बीती रात्रि तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

गेट तोड़ने के बाद पार्किंग ठेकेदार की ओर से सरेआम बसों को पार्क किया जा रहा है। पार्किंग ठेकेदार के हौंसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस प्रशासन इस पर कार्रवाई करने पर हिचकिचा रहा है। खेल मैदान में इस प्रकार अवैध रूप से वाहनों को पार्क किए जाने से मजदूरों को कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। खेल विभाग की ओर से पूर्व में इस पर रोक लगाने के लिए मुनिकीरेती पुलिस को निर्देशित किया गया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी मुनिकीरेती पुलिस की ओर से अभी तक कार्रवाई के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं खेल मैदान में अवैध रूप से वाहनों को पार्क किए जाने का सिलसिला जारी है।

कोट्स
खेल मैदान में पार्क किए जा रहे वाहनों को हटाने के लिए मुनिकीरेती पुलिस को निर्देशित किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस की ओर से अभी तक अवैध रूप से पार्क हो रहे वाहनों को नहीं हटाया गया। बीती रात्रि को कुछ असामाजिक तत्वों ने नवनिर्मित खेल मैदान के गेट को तोड़ दिया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और पुलिस से कर दी गई है।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, जिला खेल अधिकारी नरेंद्रनगर

जिला खेल अधिकारी की ओर से पार्किंग के समीप गेट लगवाने के लिए पुलिस की सहायता मांगी थी। पुलिस की मौजूदगी में गेट का निर्माण करवाया गया। बीती रात्रि अगर खेल मैदान का गेट असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है तो संबंधित अधिकारी अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज करवाएं। इसके बाद पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- आरके सकलानी, थाना प्रभारी मुनिकीरेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें