फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: तीन सदस्यीय टीम करेगी बोर्डिंग स्कूल में हुए वासु हत्याकांड की जांच

Wed, 03 Apr 2019 12:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चिल्ड्रन होम एकेडमी भोगपुर के चर्चित वासु हत्या मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी देहरादून ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। टीम को जल्द से जल्द सभी पहलुओं पर जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


जांच समिति में मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा पैन्यूली, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट और उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को रखा गया है। बीती 10 मार्च को एकेडमी में सातवीं कक्षा के छात्र वासु की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले के लगातार तूल पकड़ने के साथ ही उच्च स्तरीय जांच की भी मांग उठ रही थी।

मामला मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का

मामला चूंकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण जिम्मेदार अधिकारी भी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून आशा पैन्यूली ने बताया कि जांच समिति नए सिरे से सभी पहलुओं को लेकर जांच पड़ताल शुरू करने जा रही है। मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द जांच शुरू कर रिपोर्ट तैयार जिलाधिकारी को सौंप दी जाए।
विज्ञापन

घटना पर आयोग भी ले चुका है संज्ञान

वासु हत्या मामले में पुलिस अब तक दो छात्रों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। छात्र की निर्मम हत्या के मामले में संज्ञान लेते हुए पहले बाल सुरक्षा आयोग इसके बाद अल्पसंख्यक आयोग एकेडमी का दौरा कर रिकार्ड खंगाल चुकी है।

अब जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तीन अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा है। इससे साफ है कि जांच में एकेडमी की खामियां नजर आएगी। हालांकि इससे पहले शिक्षा विभाग अपने स्तर से भी सभी जरूरी जांच करवा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें