ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शनिवार देर रात एक 18 टायर का ट्राला अनियंत्रित खोकर गुलर गाड़ में गिर गया। स्थानीय लोगों तथा गूलर पुलिस की मदद से चालक को 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। गूलर चौकी प्रभारी निरंजन बड़थ्वाल ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब 11 बजे एक 18 टायर वाहन जिसका नंबर पीबी13-बीडी 6882 को चालक दीदार सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी दीपनगर, थाना नेहरू कॉलोनी चला रहा था।
चालक वाहन को तपोवन से जिला चमोली की ओर ले जा रहा था। तभी अचानक गूलर पुल से पहले चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस कारण वाहन गूलर गूलर गाड़ में गिर गया। सूचना पाकर मौके पर गूलर चौकी प्रभारी निरंजन बर्थवाल, कांस्टेबल पदम, उपेंद्र भंडारी स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पहुंचे। चालक दीदार सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।