फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने वालो पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सुसवा नदी में अवैध खनन रोकने के लिए गई तहसील की टीम के साथ अवैध खनन करने वालों ने बदसलूकी की। एसडीएम ने डोईवाला पुलिस से मामले में कार्रवाई करने को कहा है। उपजिलाधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि सोमवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम सुसवा नदी में अवैध खनन की जांच को पहुंची थी। इस दौरान वहां अवैध खनन का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन

टीम को देख सुसवा नदी में अवैध खनन कर कर रहे लोग वाहन लेकर भाग गए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने तहसील के टीम के एक कर्मचारी के साथ बदसलूकी की। एसडीएम ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। डोईवाला कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर संबधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें