फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुरकलां में तीन घरों के टूटे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। हरिपुरकलां में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। तीनों परिवार घर पर ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पूरण जोशी ने बताया कि वह बीती रात अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर रिश्तेदार के यहां ऋषिकेश चले गए थे। सुबह पड़ोसियों से घर में चोरी होने की सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचे तो देखा की घर के सारे ताले टूटे हुए थे। चोर कमरों में रखी आलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के गहने चोरी करके ले गए। पीड़ित पूरण जोशी की ओर से मामले में रायवाला पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी वारदात नंद किशोर लेखवार के यहां हुई। यहां गेट और दो कमरों के ताले तोड़ कर चोर सामान ले उड़े। नंद किशोर भी घर पर ताला लगाकर रिश्तेदार के यहां गए थे। चोर इसके बाद भी नहीं रुके। उन्होंने तीसरा निशाना प्रेमवती के निर्माणाधीन भवन को बनाया। चोरों ने यहां भी गेट का ताला तोड़कर चोरी की। हालांकि यहां कोई कीमती सामान गायब होने की सूचना नहीं है। ग्राम प्रधान सत्येद्र धमांदा ने बताया कि वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मामले में हरिपुरकलां चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार नियमित गश्त चलती है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें