फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने खाते से उड़ाए 26 हजार

विज्ञापन
hundred rupees new note
विज्ञापन
हल्द्वानी। जालसाजों ने छात्रा को कॉल कर एटीएम का पिन पूछ लिया। ओटीपी बताने पर जालसाजों ने खाते से 26199 रुपये खर्च कर दिए। रामपुर रोड स्थित पंचायत घर निवासी छात्रा शनिवार को कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौर को तहरीर सौंपी। बताया कि उसके पास शुक्रवार को एक जालसाज का कॉल आया। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम पिन पूछ लिया। इसके बाद ओटीपी नंबर बताने का अनुरोध किया। ओटीपी बताने के कुछ देर बाद खाते से 26199 रुपये निकालने का मैसेज आया। पीड़िता ने घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन को दी। कोतवाल ने तहरीर लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि जालसाजों ने ऑनलाइन खरीदारी की है। पुलिस का कहना है कि पुलिस अधिकारी आए दिन जनता को आगाह करते हैं। फिर भी जनता जालसाजों के जाल में फंस जाती है।
विज्ञापन


जालसाजों ने बैंक खाते से उड़ाए 26 हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें