फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग तिथियां घोषित

Sat, 05 Sep 2026 08:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तराखंड आयुर्वेद विवि 15 सितंबर से 15 नवंबर तक कराएगा काउंसिलिंग
विज्ञापन

ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी है। कांउसिलिंग तीन चरणों में 15 सितंबर से 15 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। विवि ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम) की ओर से विवि से स्वीकृत सीटों पर ही प्रवेश प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउसिंलिंग कार्यक्रम घोषित कर दिया है। एनसीआईएसएम ने विवि से संबद्ध 20 संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 1200 सीटें आवंटित की है। विवि के कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने बताया कि काउंसिलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहले चरण की काउंसिलिंग 15 सितंबर से 30 सितंबर तक, दूसरे चरण की काउंसिलिंग 5 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक और तीसरे चरण की काउंसिलिंग 15 नवंबर से आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के परिसरों और उससे संबद्ध निजी संस्थानों में एनसीआईएसएम से प्राप्त अनुमति के आधार पर रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर केंद्रीयकृत काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो संस्थानों के लिए नहीं होगी काउंसिलिंग
कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने बताया कि श्रीमती मंजीरा देवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, उत्तरकाशी के बीएएमएस पाठ्यक्रम की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की मान्यता एनसीआईएसएम की ओर से निरस्त की जा चुकी है। वहीं परम हिमालय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, डोईवाला में भी 2026-27 में प्रवेश की अनुमति के संबंध में संबंधित बोर्ड ने विचार नहीं करने का निर्णय लिया है। इसलिए इन दो संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें