फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में छाया कोरोना काल का साया

विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के वाहन में बैठे मदन सिंह राणा । - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर बीते छह वर्षों से टिहरी जिले के प्रतापनगर निवासी मदन सिंह राणा स्वच्छ उत्तराखंड का अभियान चला रहे हैं। बीते छह वर्षों से वह नि:स्वार्थ भावना से चारधाम और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाकर एकत्रित कूड़े को अपने वाहन में ढोकर डंपिंग स्थल तक पहुंचा रहे हैं। कोरोना काल के कारण उनके अभियान ने धीमा पड़ गा है।
विज्ञापन

रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मदन सिंह राणा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वह बीते छह वर्षों से क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इस अभियान में उनका साथ किसी भी संस्था और सामाजिक संस्था ने नहीं दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार से गुहार लगाने के बाद भी उनकी किसी ने मदद नहीं की है। कहा उनके दो बच्चे होटल में काम करते हैं। उनके कबच्चे ही उन्हें इस योजना के लिए पैसे देते थे। लॉकडाउन के कारण बच्चों का रोजगार भी बंद हो गया। अब उनका स्वच्छता अभियान भी दम तोड़ रहा है। कहा अभियान को आगे बढाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें कोई वित्तीय मदद मिलती है तो वह अपने अभियान को आगे बढायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें