फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानियों समेत 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 24 घंटे में हुई कोविड सैंपल जांच में 13 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। जिनमें दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बनखंडी निवासी 71 वर्षीय महिला रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के साथ एम्स की इमरजेंसी में आई थी। सोमवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति एम्स के पल्मोनरी विभाग में नर्सिंग ऑफिसर। जो कि पॉजिटिव पाया गया है। वहीं रुड़की अंबरतालाब निवासी 34 वर्षीय युवक एम्स में भर्ती अपने पिता का अटेंडेंट है। जो पॉजिटिव पाया गया है। वहीं बाजपुर झंगटौर, उत्तर प्रदेश निवासी एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला हरिद्वार स्थित एक हॉस्पिटल से रविवार को रेफर एम्स के लिए रेफर किया था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया है। जसोदरपुर, सुल्तानपुर हरिद्वार निवासी 47 वर्षीया महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी एक 28 वर्षीय महिला शनिवार को सर्जरी के बाद फॉलोअप के लिए एम्स ऋषिकेश आई थी, जिसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ज्ञानलोक कॉलोनी कनखल, हरिद्वार निवासी 55 वर्षीय पुरुष जिसकी हरिद्वार के मैट्रो हॉस्पिटल में कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव रही, इसके बाद वह 1 अगस्त को एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में पहुंचा। यहां कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया है।
ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 32 वर्षीय पुरुष शनिवार को छाती में दर्द की शिकायत के साथ एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में आया था, जिसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं अंबर तालाब रुड़की, हरिद्वार निवासी 58 वर्षीय पुरुष, सरूपपुर, सहारनपुर यूपी निवासी 28 वर्षीय युवक, साकेत कॉलोनी, रुड़की हरिद्वार निवासी 43 वर्षीया महिला जो कि एम्स में भर्ती अपने कोविड पॉजिटिव पति की अटेंडेंट है की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

भानियावाला का एक व्यक्ति भी आया पॉजिटिव
भानियावाला, देहरादून निवासी एक 32 वर्षीय पुरुष शनिवार को एम्स ओपीडी में आया था। जो दुबई से वाया लखनऊ होते हुए 1 अगस्त को भानियावाला पहुंचा था। इसी दिन एम्स में सैंपल के लिए पहुंचे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लिहाजा उसे सीसीसी सेंटर में भर्ती होने कहा गया है। शारदानगर, सहारनपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष जो कि मुहं के कैंसर से ग्रसित है व बीती 1 अगस्त को फॉलोअप के लिए एम्स आया था, जहां इसका सैंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें