फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपेरा बस्ती में सड़क खोदकर चलता बना ठेकेदार

विज्ञापन
सड़क खोदने के बाद टूटी पेयजल लाइन। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्रांतर्गत एक माह पूर्व सीसी मार्ग का शुभारंभ हुआ था। अब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। दरअसल सड़क खोदने के बाद ठेकेदार ने पुन: निर्माण शुरु नहीं किया है। इससे यहां कई लोगों की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही सड़क धंसने के कारण जलभराव होने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बीते एक माह पूर्व सपेरा बस्ती में सूरज कौशिक की दुकान से मंदीप सिंह के घर तक करीब 250 मीटर सीसी सड़क का निर्माण का शुभारंभ किया गया था। मार्च में टेंडर प्रक्रिया के जरिए इस मार्ग का ठेका आवंटित हुआ। पार्षद विकास तेवतिया सहित स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने इस मार्ग को जेसीबी से खोद डाला। इससे नाली भी क्षतिग्रस्त हो गई है। लिहाजा नाली का पानी सड़क पर आ गया है। जेेसीबी से खुदाई के दौरान कई घरों की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण शुरु नहीं होने पर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
एक माह में सड़क निर्माण कार्य किया जा सकता था। मगर, संबंधित ठेकेदार ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली। दुकान के बाहर कीचड़ होने से व्यापार में नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

- शिवलाल, स्थानीय दुकानदार
--------------
स्ट्रीट लाइट नहीं होने से इस मार्ग पर पर अंधेरे में दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार ठेकेदार को सड़क निर्माण की गुहार लगा चुके हैं। बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है।
- रमेश कुमार, स्थानीय दुकानदार
--------------
सड़क खोद दिए जाने के बाद से यहां लोगों का निकलना दूभर हो चुका है। गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। छोटे बच्चों को स्कूल लाने और जाने में परेशानी हो रही हैं।
- नागेंद्र प्रसाद, स्थानीय निवासी
--------------
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को कई बार स्वयं के खर्चें से इस ठीक करवा चुके हैं। बार-बार वाहन पाइप लाइन के ऊपर चढ़ने से पुन: क्षतिग्रस्त हो गई है।
- उमेश देवी, स्थानीय निवासी
----------------
सीसी मार्ग निर्माण के लिए खुदाई की गई थी। जैसे ही निर्माण शुरु करने का समय आया तो बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम साफ होते ही सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- रंगपाल, ठेकेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें