फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिलिंडर्र की अनियमित आपूर्ति पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

Mon, 03 Aug 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-नियमित आपूर्ति की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-हर 25 दिन में सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग
सिलिंडर्र की अनियमित आपूर्ति पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
नरेंद्रनगर। रसोई गैस की अनियमित आपूर्ति से परेशान नरेंद्र नगर के उपभोक्ता में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर में करीब 45 दिन के अंतराल पर गैस सिलिंडर मिल रहा है जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम नरेंद्र नगर आशीष घिल्डियाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। राणा ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर सामान्य परिस्थितियों में एक माह से अधिक समय तक नहीं चल पाता लेकिन उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति करीब डेढ़ माह बाद की जा रही है। इससे परिवारों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ते हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को 25 दिन के भीतर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरत सिंह आर्य, श्यामलाल सैलानी, राजेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र सिंह गुसाईं, नगर कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र चांदपुरी, सुमन चंदोला, पूर्व सभासद रजनी, कांग्रेस सचिव रजनी देवी, कोमल दास, दिनेश कुमार, सूरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें