फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिवपुरी और ब्यासी स्टेशन की निर्माण प्रक्रिया शुरू

Sat, 15 Feb 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलवे विकास निगम ने शिवपुरी और ब्यासी रेलवे स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया शुुरू कर दी है। इन स्टेशनों के निर्माण के लिए निविदा की तकनीकी बिड खोल दी गई है। जल्द ही फाइनेंशियल बिड भी खोलकर निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। आरवीएनएल का कहना है कि दो माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सुरंगों की खोदाई का कार्य 85 फीसदी से अधिक हो गया है। वहीं पुलों का निर्माण कार्य भी करीब 70 फीसदी हो गया है। परियोजना में 13 रेलवे स्टेशन बनने हैं। जिनमें से वीरभद्र और योग नगरी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां ट्रेनों का संचालन भी हो रहा है। अब आरवीएनएल ने शिवपुरी और ब्यासी रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए निविदा की तकनीकी बिड खोल दी है। निविदा प्रक्रिया में 11 कंपनियों ने भाग लिया है। जल्द ही फाइनेंशियल बिड भी खोल दी जाएगी। शिवपुरी और ब्यासी स्टेशनों का निर्माण 61 करोड़ की लागत से होना है। जबकि सभी रेलवे स्टेशनों के निर्माण की लागत करीब 550 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन






अन्य स्टेशनों के लिए तीन और निविदाएं होंगी जारी

शेष नौ स्टेशनों के निमार्ण के लिए तीन टेंडर और जारी होंगे। एक निविदा देवप्रयाग, जनासू, मलेथा और श्रीनगर स्टेशन के लिए, दूसरी निविदा धारीदेवी, घोलतीर, तिलड़ी और गौचर स्टेशन के लिए और तीसरी निविदा कर्णप्रयाग स्टेशन के लिए जारी होगी। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन इस परियोजना का सबसे बड़ा स्टेशन है।
विज्ञापन




-

शिवपुरी और ब्यासी रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए निविदा की तकनीकी बिड खोल दी गई है। जल्द फाइनेंशियल बिड भी खोल दी जाएगी। दो माह के भीतर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएंगी। - ओपी मालगुड़ी, उप महाप्रबंधक सिविल, आरवीएनएल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें