फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कुंभ मेले के बाद शुरू होगा रायवाला में अंडरपास का निर्माण कार्य

Mon, 19 Oct 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तऋषि से मोहकमपुर तक सात जगहों पर बनने हैं नए फ्लाईओवर व अंडरपास
विज्ञापन

- रायवाला और छिददरवाला में आपत्ति के बाद एनएचएआई ने फ्लाईओवर के डिजाइन में नहीं किया बदलाव
रायवाला। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण कार्य में कुंभ मेले तक रोक लग गई है। हालांकि फ्लाईओवर व अंडरपास से जुड़े अन्य कार्य जारी रहेंगे। कुंभ मेले के समापन के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं रायवाला और छिद्दरवाला में आपत्ति के बाद भी एनएचएआई ने फ्लाईओवर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर रायवाला बाजार में तीन-स्पान वाले वाहन अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है। कुंभ मेले को देखते हुए निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाएगा। एनएचएआई देहरादून के प्रशासनिक अधिकारी विराट चमोली ने बताया कि रायवाला बाजार में बनने वाले अंडरपास का निर्माण कार्य अगले वर्ष कुंभ मेला समाप्त होने के बाद शुरू कराया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कुंभ मेले में आने वाले यात्रियों की सुविधा और यातायात प्रबंधन को देखते हुए यह फैसला लिया है। इससे पहले यह कार्य इसी वर्ष शुरू किया जाना था। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से देहरादून के बीच करीब 37 किमी के दायरे में एलिवेटिड और अंडरपास बनाए जाने हैं। सप्तऋषि से मोहकमपुर तक सात जगहों पर नए फ्लाईओवर अंडरपास और सर्विस लेन का निर्माण, जंक्शन को बाधा रहित करने के साथ ही जल निकासी प्रबंध और कई जगहों पर मौजूदा कट बंद किए जाने हैं। बताया कि मोहकमपुर, हर्रावाला व माजरी में कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। 720.67 करोड़ रुपये की लागत से रायवाला बाजार, छिद्दरवाला चौक, लालतप्पड़, शेरगढ़, माजरी, कुंआवाला व लक्ष्मणसिद्ध चौक पर सुधारीकरण कार्य किया जाना है। रायवाला और छिद्दरवाला में फ्लाईओवर के डिजाइन पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। अभी एनएचएआई की ओर से डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि ग्रामीणों के विरोध के बाद छिद्दरवाला में फिलहाल कार्य को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें