फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कृषि कार्य करने पर पथराव का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। कोतवाली डोईवाला के अंतर्गत जौलीग्रांट क्षेत्र में भूमि पर कृषि कार्य करने के दौरान विवाद और पथराव का मामला सामने आया है। मामले में दो लोगों की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अमित मनवाल निवासी जौलीग्रांट और गौरव बलूनी निवासी धर्मपुर की ओर से दी तहरीर में बताया गया कि बीते आठ अक्तूबर को दोपहर दो बजे के आसपास एसडीएम के सात अक्तूबर को दिए आदेश के अनुपालन में प्रशासन और पुलिस बल के साथ अपनी भूमि पर कृषि कार्य करने पहुंचे थे। आरोप है कि नंदिता, सुनील शर्मा ऊर्फ हैरी और विनोद चंदेल के अलावा कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान नुकीले पत्थरों से हमला किया गया जिसमें उनका एक साथी अमित जुयाल घायल हो गया। तहरीर के माध्यम से ट्रैक्टर में तोड़-फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। बताया कि घायल अमित जुयाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें