फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने विधायक महेश नेगी का पुतला फूंका

विज्ञापन
कांग्रेस भवन के सामने सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान द्वाराहाट के विधायक की सदस्यता रदद् करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सारस्वत ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही हैं। वहीं भाजपा विधायक महेश नेगी इस नारे की हवा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार को दुष्कर्म प्रकरण की पूरी जांच करवानी चाहिए। वहीं युवा कांग्रेस के जिला महासचिव इमरान सैफी ने कहा कि प्रदेश सरकार को द्वाराहाट के विधायक महेश को बर्खास्त कर देना चाहिए। साथ ही महिला प्रीति बिष्ट की मांग पर डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में शिवमोहन मिर, प्यारेलाल जुगराण, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, नंदकिशोर जाटव, जयपाल सिंह, सरोज देवरानी, विवेक तिवारी, महेश शर्मा, ओम सिंह पंवार, राजेश शाह, देवेंद्र पहलवान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें