फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

Wed, 15 Apr 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने जौलीग्रांट एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रो
विज्ञापन
क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने एयरपोर्ट पर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डोईवाला में ही रोक दिया। कांग्रेसियों और पुलिस के मध्य तीखी झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को अपना ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन को देखते हुए परवादून कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। जैसे ही प्रदर्शनकारियों का काफिला जिला कार्यालय से निकला तो कोतवाली के सामने पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यकर्ताओं ने रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय खोलने, लच्छीवाला टोल प्लाजा को हटाने, डोईवाला अस्पताल का उच्चीकरण करने समेत कई मांगों को रखा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, प्रमोद कपरूवाण, राहुल सैनी, गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, शार्दूल नेगी, अफसाना अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें