फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jan 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
11 कोतवाली में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में सरकार व पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर कोतवाली लाए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस कोतवाली के बजाय वापस देहरादून ले गई।



सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली लाई है। जिसके बाद कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हुआ। कोतवाली में रायवाला के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया व ऋषिकेश प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के विभागीय वाहन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता काफी देर तक कोतवाली परिसर में मौजूद रहे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पुलिस महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व अन्य महिला कार्यकर्ताओं को इंद्रमणि बडोनी चौक से वापस देहरादून ले गई है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पार्षद प्रिंस मनचंदा, देवेंद्र प्रजापति, मधु जोशी, सरोजनी थपलियाल, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, पुष्मा मिश्रा, राहुल प्रजापति, विनय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें