फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका यूपी सरकार का पुतला

विज्ञापन
दून तिराहे पर यूपी सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी के विरोध में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया ।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश सरकार के इशारों पर गिरफ्तार किया गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। आज देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल हो गया है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव राणा ने कहा जब राहुल गांधी इस देश के बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए और उनके परिजनों से मिलने के लिए उनके निवास की ओर प्रस्थान कर रहे थे, उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों पर पुलिस ने राहुल के साथ बदतमीजी की और उन्हें चोटिल करने का प्रयास किया। इस अवसर पर पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जगजीत सिंह जग्गी, संजय शर्मा, अमन शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव कुमार राणा, गौरव झा, प्रिंस सक्सेना, गौरव यादव, देव बोहरा, नीरज चौहान, वेदांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें