ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सूरबीर सजवाण ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई, अंकिता भंडारी हत्याकांड और सरकारी जमीनों से जुड़े कथित घोटालों के विरोध में कांग्रेस की ओर से 26 जनवरी को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी रैली में ऋषिकेश से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व्यापक स्तर पर बढ़ रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड, सरकारी जमीनों से जुड़े घोटालों और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य लोगों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में राजपाल खरोला, दीप शर्मा, राकेश सिंह, महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र आदि शामिल रहे।