फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्रमिकों को मिला कांग्रेस का समर्थन

Fri, 20 Feb 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
2-औद्योगिक क्षेत्र लाल तप्पड़ में आंदोलन कर रहे श्रमिकों के अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन देते क - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सेवा समाप्त करने से नाराज श्रमिक नौवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस ने श्रमिकों के धरने को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लालतप्पड़ स्थित धरना स्थल पर श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और प्रदेश सचिव सागर मनवाल धरना स्थल पर पहुंचे और श्रमिकों को समर्थन दिया। मोहित उनियाल ने कहा कि कंपनी प्रबंधन का यह व्यवहार श्रमिक विरोधी है। भाजपा शासन में निजी कंपनियां श्रमिकों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन




कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि कांग्रेस श्रमिकों के साथ खड़ी हो गई है। जल्द कंपनी स्तर से उचित कार्रवाई नहीं हुई तो श्रमिकों के साथ कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। इस दौरान नगर पालिका सभासद संदीप नेगी, कांग्रेस नेता राहुल सैनी, पवन नेगी, विमल सिंह, ऋषि रावत, प्रकाश थापा, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें