राफ्टिंग के दौरान अभिनेता दलीप ताहिल के साथ फोटो लेते राफ्टिंग गाइड रंजीत। स्रोत जागरूक पाठक।
बॉलीवुड अभिनेता दलीप ताहिल ने उत्तराखंड की हसीन वादियों के बीच राफ्टिंग का जमकर लुत्फ उठाया। अभिनेता ने शिवपुरी से लेकर लक्ष्मणझूला स्थित त्रम्बेश्वर महादेव मंदिर के समीप तक राफ्टिंग की। राफ्टिंग की फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।
लक्ष्मणझूला स्थित एडवेंचर माउंटेना के राफ्टिंग गाइड रंजीत ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता दलीप ताहिल ने बीते 6 फरवरी को उनके साथ शिवपुरी से लक्ष्मणझूला तक राफ्टिंग की थी। राफ्टिंग के दौरान अभिनेता ने उनसे राफ्टिंग की गतिविधियों की जानकारी ली। राफ्टिंग कराने पर उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि दोबारा मौका मिला तो वह राफ्टिंग करने के लिए आएंगे।