फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऊर्जा निगम और स्थानीय लोगों में टकराव, सात घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौदहबीघा में बिजली के ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान स्थानीय लोगों और ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के बीच टकराव हो गया। लोग पूर्व के स्थान पर बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रहे थे। जबकि ऊर्जा निगम के अधिकारी उसी स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाने की बात कर रहे थे। इससे चौदहबीघा क्षेत्र में सात घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


चौदहबीघा में फ्लैट और आसपास के घरों में लो-वोल्टेज की शिकायत मिल रही थी। ऊर्जा निगम ने पूर्व में लगाए गए 160 केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की थी। 11 बजे टीम कील फैक्टरी के समीप ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल लेकर पहुंची। मौके पर ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी देख आसपास के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप था कि उस स्थान पर अतिरिक्त पोल लगाने से उनकी जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उसके बाद मौके पर पहुंचे मजदूर भी चले गए। सामान मौके पर ही पड़ा रहा। इससे सुबह 11 बजे से शाम सात बजे के बिजली नहीं आई। सात घंटे तक लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।

सहायक अभियंता ऊर्जा निगम मुनिकीरेती देवेश अवस्थी ने बताया कि चौदहबीघा में फ्लैट और आसपास के घरों में लो-वोल्टेज की शिकायतें आ रही थीं। कील फैक्टरी, मैठाणी मसाले के पास 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की जा रही थी। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें