ज्योतिष सम्मेलन का रविवार को समापन
- फोटो : amar ujala
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोलॉजी चंडीगढ़ के दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। संस्था अध्यक्ष डा. बलविंदर अग्रवाल ने कहा कि संस्कारित जीवन जीने पर ही बच्चों में संस्कार आएंगे। बचपन संस्कारित होगा तो बच्चों भविष्य की नीवं मजबूत होगी। इस दौरान जीवन मुक्ति की ओर एक कदम पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
स्वर्गाश्रम स्थित गीता आश्रम में आयोजित ज्योतिष सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को प्रतिभागियों को आंतरिक ऊर्जा की ओर अभिव्यक्ति के लिए कुंडली जागरण की विस्तृत जानकारी दी गई। नगर पंचायत जौंक स्वर्गाश्रम शकुंतला राजपूत, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल, डा. रवि रस्तोगी, स्वामी संतोषानंद, धनीराम बिंजोला ने विचार रखे।
कार्यक्रम में विभिन्न कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर सीपी शर्मा, चंद्र मित्र शुक्ल, कुसुम जोशी, रवि शास्त्री, आदेश तोमर, लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह, उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह को सम्मानित किया गया। ज्योतिषविद डा. पीपीएस राणा, डा. ललित मोहन जोशी, डा. ध्यानचंद कुश, डा. राजरानी शर्मा, संदीप दनदोला ने निशुल्क कुंडलियां का विवेचन कर जनमानस के प्रश्नों का समाधान किया। इस मौके पर त्रिभुवन उपाध्याय, भानुमित्र शर्मा, रमेश सेमवाल, प्रमिला शाह, दयाशंकर दुबे, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।