फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी उद्योग की बेहतरी को ठोस कदम : गन्ना मंत्री

Fri, 02 Dec 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन
गन्ना मिल में क्रेल केरियर में गन्ना की पुली ढालते गन्नामंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डोईवाला शुगर मिल का वर्ष 2016- 17 का गन्ना पेराई सत्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य में चीनी उद्योग की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार समय पर किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन



गन्ना पेराई सत्र के शुभांरभ पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर सबसे पहले गन्ना आपूर्ति करने आए कुडकावाला के किसान वेद प्रकाश को कंबल और नकदी धनराशि देकर सम्मानित किया। गन्ना मंत्री नेगी ने कहा कि यदि गन्ना किसान शीघ्र प्रजाति की बोआई करेगा तो फैक्ट्री को रिकवरी 12 मिल सकती है। इससे समय पर भुगतान और दूसरी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाया जा सकता है। पेराई सत्र को संतुलित रूप से चलाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

इस मौके पर स्थानीय विधायक हीरा सिंह बिष्ट, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मिल के अधिशासी निदेशक भगवत किशोर मिश्र, एसडीएम शालिनी नेगी, ईश्वरचंद पाल, करन वोरा, मनोज नौटियाल, धीरेंद्र चौहान, गुलशन अरोड़ा, गौरव मल्होत्रा, रणजोध सिंह, संतोष चौहान, दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, अनीस अहमद, मोहित शर्मा, विक्रम नेगी, ताजेंद्र सिंह, अमीर हसन, अनिल पाल, मनीष यादव, जाहिद अंजुम, हरपाल सिंह सैनी सहित फैक्ट्री के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें