देहरादून मार्ग पर रोडवेज वर्कशॉप के सामने पेड़ के ऊपर चढ़ा अजगर शुक्रवार को कौतुहल बन गया। अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मोबाइल से अजगर की फोटो खींचने की लोगों में होड़ रही। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन बीट अधिकारी मंशा राम गौड़ पेड़ पर चढ़े और स्नैक केचर से अजगर को पकड़कर बोरे में बंद किया। उन्होंने बताया कि अजगर की लंबाई करीब एक मीटर है, जो बच्चा है। संभवत: किसी पक्षी को देख वह पेड़ पर चढ़ गया होगा।
बरसात का साइड इफेक्ट
वन बीट अधिकारी ने बताया कि बरसात में अधिकांश अजगर जंगल से भटककर आबादी की ओर आ जाते हैं, ऐसे में सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात हरिद्वार रोड पर पीडब्लूडी गेस्ट के समीप एक दुकान में घुसे अजगर को पकड़ा था। बाद में उसे सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया गया है।