राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र में कॉबिंग करते वनकर्मी और कोतवाली पुलिस।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एम्स में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस के साथ मिलकर गौहरी रेंज के कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पार्क क्षेत्र में कॉबिंग की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज के एम्स अस्पताल से कुछ ही दूरी पर होने के कारण देहरादून पुलिस ने गौहरी रेंज के कर्मचारियों के साथ मिलकर बुधवार सुबह पार्क क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
गौहरी रेंज अधिकारी धीर सिंह ने बताया की क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए एक टीम का भी गठन किया गया है। गौहरी रेंज क्षेत्र में लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है।