फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की मां का निधन: हरिद्वार के चंडीघाट पर ही क्यों होगा सावित्री देवी का अंतिम संस्कार? पीछे है खास वजह

Fri, 20 Nov 2026 07:44 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)

सार

गांव की परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट हरिद्वार में ही होगा। गांव में माता के अंतिम दर्शन के लिए नाते-रिश्तेदारों और ग्रामीणों का आना जारी है।
विज्ञापन
हरिद्वार में ही होगा सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार चंडी घाट हरिद्वार में किया जाएगा। हरिद्वार पंचूर गांव का पैतृक घाट है। गांव के लोग परंपरा के अनुसार दाह संस्कार के लिए अपने परिजनों को हरिद्वार ही ले जाते हैं।

विज्ञापन


इसी परंपरा के तहत माता सावित्री देवी को भी हरिद्वार ले जाया जाएगा। पंचूर गांव से अंतिम यात्रा लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग से होकर बैराज होते हुए चंडी घाट पहुंचेगी। इससे पहले 21 अप्रैल 2020 को योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार कोरोना काल में फूलचट्टी घाट पर किया गया था।
विज्ञापन

उस समय कोरोना के कारण हरिद्वार ले जाना संभव नहीं हो पाया था। माता सावित्री देवी को हरिद्वार ले जाया जाएगा। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि गांव की परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट हरिद्वार में ही होगा।

गांव में माता के अंतिम दर्शन के लिए नाते-रिश्तेदारों और ग्रामीणों का आना जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पंचूर में मौजूद हैं और अंतिम संस्कार की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

उत्तराखंड: मां के निधन के बाद पंचूर गांव में अपने घर पहुंचे सीएम योगी, पार्थिव शरीर देखकर हुए भावुक

Trending Videos
विज्ञापन

भावुक हुए योगी, एक्स पर लिखा- मां, ओम शांति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते हुए अपनी तस्वीर साझा की और बेहद संक्षिप्त शब्दों में लिखा- मां, ओम शांति।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पोस्ट में मां को खोने का दर्द और एक बेटे की भावनाएं साफ झलकती हैं। देश के सबसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी संभालने वाले योगी इस तस्वीर में एक मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपनी मां को अंतिम विदाई देता एक बेटा नजर आते हैं। मां के जाने के बाद उनके पास अब केवल यादें और साथ बिताए अनमोल पल शेष हैं। पंचूर के पैतृक घर से लेकर मां के आशीर्वाद तक, जीवन के तमाम भावुक प्रसंग इस विदाई के साथ यादों में सिमट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें