फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरकंकालों पर राजनीति कर रहे सीएम

Wed, 19 Oct 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि केदारघाटी में मिल रहे श्रद्धालुओं के नरकंकालों पर राजनीति कर सीएम हरीश रावत अपनी डूबती नाव को बचाने का व्यर्थ प्रयास कर रहे हैं। आपदा पीड़ितों की मदद करने की बजाय सीएम जनता की गाढ़ी कमाई नाच गाने पर लुटा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में शामिल होने आए पूर्व मंत्री रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नरकंकालों पर राजनीति कर रहे हैं। तीन साल से केदारनाथ में सीएम ने कोई खोजबीन अभियान नहीं चलाया।  विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख मुख्यमंत्री रावत नरकंकालों के सहारे अपनी डूबती नाव को बचाने में लग गए। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है, आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री ने क्या किया। बेरोजगार युवाओं को गुमराह करने के लिए सीएम इन दिनों अब साठ हजार पदों पर नियुक्ति का राग अलाप रहे हैं। कहा, पार्टी हाईकमान चाहेगी तो मैं चुनाव लडूंगा। कोटद्वार, यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ने की व्यक्तिगत इच्छा पार्टी के लिए कुर्बान करने की बात कही। यदि पार्टी हाईकमान मेरा उपयोग सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए करना चाहती है तो मैं इसके लिए भी पूरी तरह से तैयार हूं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें