आवास विकास में सफाई का निरीक्षण करती मेयर अनिता ममगाईं।
- फोटो : RISHIKESH
मेयर अनिता ममगाईं ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर रविवार को आवास विकास कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र से शिकायतें आ रही थीं कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मेयर ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि दीपावली से पूर्व क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद कर दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने घरों व आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाने की भी अपील की। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, प्रशांत कुकरेती, आशीष द्रविड़, सुरेंद्र मोहन पाहवा, मनोज वर्मा, एसके पांडे, पीएस मकलोवा, हरीकृष्ण कोहली, राजीव राणा, राकेश कुमार, मोहन भंडारी, प्रतिभा वर्मा, इंदु पांडे, प्रेम चंदानी आदि मौजूद रहे।