फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों में विधासभा चुनाव जीत की बंशी बजा गए भगत

विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो ने रैली निकाली। इस दौरान मुनिकीरेती से लेकर कोयलग्रांट और मुख्य चौक-चौराहों में हर तरफ भाजपा का झंडा लिए कार्यकर्ता हर जगह नजर आए। पूरा ऋषिकेश बाजार जैसे भगवामय हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वांइट में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक, नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला, नगर निगम के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा की त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी। भाजपा शासनकाल में उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं, आयुष्मान योजना से करोड़ों गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए अनेकों कार्य किए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा की ऋषिकेश विधानसभा में 100 करोड़ से अधिक विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा की त्रिवेंद्र सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं का अधिकार और महिला समूह को पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण इसका उदाहरण है। इस मौके पर शमशेर सिंह पुंडीर, विनोद सुयाल, मनवीर चौहान, कुसुम कंडवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, सुरेंद्र मोगा, करण वोहरा, देवेंद्र सकलानी, इंद्रप्रकाश गोदवाणी, जितेंद्र अग्रवाल, सुदेश कंडवाल, अरूण मित्तल, संपूर्ण रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कोविड-19 के नियमों की उड़ी धज्जियां
ऋषिकेश। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में भाजपाईयों ने कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। कार्यक्रम में भाजपाई बिना मास्क और बिना सामाजिक दूरी बनाए हुए दिखे। मंच से लेकर पंडाल तक यही हाल रहा।
बाजार में लगा जाम
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में प्रदेश अध्यक्ष के आवागमन पर मुख्यबाजार में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। कोयलघाटी से लेकर चंद्रभागा, नटराज चौक से लेकर दून तिराहे आदि जगहों पर वाहनों की लंबी लाइन दिखी। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए।
कार्यकर्ताओं में दिखी नाराजगी
ऋषिकेश। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। प्रदेश अध्यक्ष के मुंह से संगठन का नाम नहीं लेने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम में करीब 95 फीसद भीड़ ओबीसी मोर्चा की है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने इन्हें अनदेखा कर दिया। अन्य कार्यकर्ताओं के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें