फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे नौनिहाल, बरतें सावधानी

Sun, 04 Jan 2026 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। सर्दी के मौसम में नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चे सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उप जिला चिकित्सालय में पहुंचने वाले 100 में से 80 बच्चे इन्हीं मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास घिल्डियाल ने बताया कि ठंड के मौसम में नवजात और बच्चे जुकाम, खांसी और बुखार के चपेट में आ रहे हैं। इससे बच्चों को बचाने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को बाहर की खाद्य वस्तुओं से परहेज कराएं। उन्हें पोषणयुक्त भोजन खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित होने पर बच्चे को पर्याप्त नींद और आराम करने दें। गर्म तरल पदार्थ जैसे सूप, गुनगुना पानी पिलाएं। नवजात को स्तनपान कराएं। बार-बार हाथ धोएं, घर और खिलौनों को साफ रखें और बच्चों को बीमार लोगों के संपर्क से बचाएं। मौसमी फल और सब्जियों का ही सेवन कराएं। नवजात और बच्चों को ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचाएं। गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकों से संपर्क करें। बिना चिकित्सक की सलाह के बच्चों को दवाई न खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें