फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तरह सुरक्षित है चारधाम यात्रा

Sat, 04 Jun 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
आपदा के बाद टीवी चैनलों पर भयावह तस्वीरें देखकर दो साल तक यात्रा पर नहीं आए। इस बार ठान लिया चलों खुद ही हालात देख आते हैं। नौ दिन में सुगमता से चार धाम के दर्शन किए। चारधाम यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है। यह कहना है यात्रा से लौटे चंदौली वाराणसी यूपी के एक जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं का। उन्होंने कहा कि यह संदेश अपने गांव जाकर लोगों को देंगे। अगली बार अधिक लोगों के साथ यात्रा पर आएंगे।
विज्ञापन


56 तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ बीटीसी पहुंचे चंदौली, वाराणसी उत्तरप्रदेश के विनोद शर्मा ने चारधाम यात्रा के अनुभव अमर उजाला से साझा किए। शर्मा ने बताया कि उनका ट्रेवल्स का कारोबार है। 10 जून 2013 की चारधाम यात्रा की बुकिंग थी। इसी बीच टीवी चैनलों में उत्तराखंड में मौसम खराब होने की खबरें प्रसारित होने लगी। टीवी चैनलों में भयावह तस्वीर देेखकर यात्रा स्थगित कर दी। 2014-15 में भी हिम्मत नहीं हुई।

बताया कि वर्ष 2016 में 25 मई को श्रद्घालुओं का दल लेकर आस्था पथ पर रवाना हुए थे। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री धाम के दर्शन कर शुक्रवार को तीर्थनगरी पहुंचे। बताया कि चारधाम यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है। पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप सरकार की ओर से पर्याप्त सुविधाएं जुटाई गई हैं। मौसम खराब होने के बाद भी रास्ते में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। अब आपदा का खौफ दूर हो गया है। हालात कैसे भी हों अगली बार भी यात्रा पर आएंगे।
विज्ञापन


केदारनाथ की पैदल यात्रा कठिन
चारधाम यात्रा से लौटे भैरवनाथ निवासी ग्राम पीथरी, देवकली, गाजीपूर ने बताया कि बदरीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री धाम तक यात्री सुगमता से पहुंच रहे हैं, लेकिन आपदा से गौरीकुंड के बाद केदारनाथ की यात्रा कठिन हो गई। पैदल मार्ग पर चढ़ाई अधिक होने के कारण यात्रा थकाने वाली है। उन्होंने राज्य सरकार से पैदल मार्ग को सुगम बनाने की अपील की है।



फोटोमीट्रिक पंजीकरण सवा तीन लाख के पार
चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के फोटोमीट्रिक पंजीकरण का आंकड़ा सवा तीन लाख के पार हो गया। 27वें दिन चारधाम के लिए 3272 और 10वें दिन हेमकुंड साहिब के 712 तीर्थयात्रियों ने फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराया है।

खराब मौसम की चेतावनी के चलते बीते बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा में कमी रही। शुक्रवार को यात्रा फिर चरम पर आ गई। बीटीसी में फोटोमीट्रिक पंजीकरण काउंटर के बाहर श्रद्घालुओं की भीड़ रही। कतार में खड़े श्रद्घालु बारी बारी से पंजीकरण कराने के बाद वाहनों में सवार होकर आस्थापथ की ओर रवाना हुए। त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी के प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया किया अभी तक 3.18 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं।

उधर, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यालय प्रभारी मदनमोहन कोठारी ने बताया कि शुक्रवार को 70 वाहनों से करीब 21 सौ यात्री चारधाम गए हैं। शनिवार सुबह तक 31 वाहनों की अग्रिम बुकिंग है। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को 56 वाहनों से 16 सौ यात्री ही आस्था पथ की ओर बढ़े थे। 2820 फोटोमीट्रिक पंजीकरण हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें