फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News : चारधाम यात्रा...900 वाहनों के लिए पार्किंग तैयार, आईडीपीएल और ट्रांजिट कैंप में मिलेगी सुविधा

Tue, 29 Apr 2025 09:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

ऊर्जा निगम की ओर से 100 बिजली के पोल लगाकर बिजली की व्यवस्था की गई है। जबकि जल संस्थान की ओर से पानी की व्यवस्था की गई है।
 
विज्ञापन
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रियों के वाहनों को पार्क करने के लिए प्रशासन ने आईडीपीएल क्षेत्र में तीन पार्किंग तैयार की हैं। वहीं एक पार्किंग ट्रांजिट कैंप में भी है। इन चारों पार्किंग में करीब 900 छोटे-बड़े वाहन पार्क हो सकेंगे। प्रशासन की ओर से पार्किंग स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं।

विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन की ओर से आईडीपीएल क्षेत्र में बनाई गई पार्किंगों में बिजली, पानी, शौचालय और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। ऊर्जा निगम की ओर से 100 बिजली के पोल लगाकर बिजली की व्यवस्था की गई है। जबकि जल संस्थान की ओर से पानी की व्यवस्था की गई है।

ट्रांजिट कैंप में भी 200 छोेटे और 150 बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था
नगर निगम प्रशासन को सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। आईडीपीएल की दो पार्किंग में 200-200 और तीसरी पार्किंग में 150 वाहनों की क्षमता है। आईडीपीएल में कुल 550 छोटे-बड़े वाहन पार्क हो सकते हैं। हाईवे से आईडीपीएल पार्किंग स्थल तक पहुंचने के लिए प्रशासन की ओर से सूचना पट्ट लगाए गए हैं। वहीं ट्रांजिट कैंप में भी 200 छोेटे और 150 बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Chardham Yatra: सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी पंजीकरण की चेकिंग, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों सुविधा
विज्ञापन


आईडीपीएल में चारधाम यात्रियों के वाहनों के लिए प्रशासन की ओर से तीन पार्किंग बनाई गई हैं। इन पार्किंग में 550 छोटे-बड़े वाहन पार्क हो सकेंगे। वहीं ट्रांजिट कैंप में 200 छोटे और 150 बड़े वाहनों के लिए पार्किंग तैयार है। - सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार ऋषिकेश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें