फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो मई से हवाई सेवा

Tue, 29 Apr 2025 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मई से जौलीग्रांट स्थित हेलिपैड से अपनी उड़ान शुरू करने के लिए रुद्राक्ष एविएशन के अधिकारी और कर्मचारी जौलीग्रांट हेलिपैड पर पहुंच गए हैं। दो मई से हेलिकॉप्टर बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ाने भरेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। रुद्राक्ष एविएशन लगातार तीसरे साल दो मई से जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए प्रत्येक दिन एक बार में कुल बीस श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरेगा।

इस बार कंपनी प्रत्येक दिन दोनों धामों के लिए दो फेरे लगाएगी। जिससे एक ही दिन में करीब 80 श्रद्धालु जौलीग्रांट से आवाजाही कर सकेंगे।



जौलीग्रांट से हेलिकॉप्टर दो मई से लेकर बीस जून तक दोनों धामों के लिए उड़ान भरेगा। उसके बाद बरसात सीजन में हेलिकॉप्टर यात्रा पर ब्रेक लग जाएगा। बरसात पूरी होने के बाद 15 सितंबर से दोबारा दोनों धामों के लिए उड़ान भरी जाएगी। कंपनी का हेलिकॉप्टर 30 अप्रैल को जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। सोमवार को कंपनी के कर्मचारी जौलीग्रांट पहुंचकर हेलिपैड पर सफाई, ऑफिस मेंटनेंस और उड़ानों से संबंधित कार्य किए।
विज्ञापन


-
कंपनी दो मई से जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरेगी। 30 अप्रैल को हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। एक दिन में दो फेरे लगाए जाएंगे। 70 प्रतिशत से अधिक बुकिंग फुल हो चुकी हैं। इस बार अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना हैं। - पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन

-



प्रति यात्री 1.21 लाख किराया

प्रदेश सरकार की ओर से रायल्टी और लैंडिंग चार्ज में वृद्धि करने के बाद हेली कंपनी ने दो धामों के लिए प्रति पैसेंजर किराये में कुछ बढ़ोतरी की है। इस बार रुद्राक्ष एविएशन के एमआई 17 से जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा में प्रति पैसेंजर किराया 1.21 लाख (एक ही दिन में वापसी) और 1.41 लाख रहेगा (रात्रि विश्राम के बाद वापसी)। पिछले साल यह किराया 1.11 लाख 11 और 1.31 लाख प्रति पैसेंजर रखा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें