फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महंगाई रोकने में केंद्र सरकार असफल’

विज्ञापन
रेलवे रोड पर केंद्र सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर घरेलू रसोई गैस के मूल्य वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महंत विनय सारस्वत ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई को रोक पाने में असफल साबित हो रही है। केंद्र सरकार ने पहले प्याज और अब गैस के दाम मे बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी है। नगर कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं की वजह से देश आर्थिक मंदी, बेरोजगारी से जूझ रहा है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, पार्षद जगत नेगी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, नंदकिशोर जाटव, चंदन सिंह पंवार, संजय भारद्वाज, अमित पाल, दीनदयाल राजभर, गौतम नौटियाल, वेदांत सारस्वत, अशोक शर्मा, इमरान सैफी, पुरंजय राजभर, सहदेव राठौर, वेदप्रकाश शर्मा, रामकुमार भतालिए, मनतोष पासवान, रमेश गौड, राहुल खैरवाल, ओम सिंह पंवार, प्रवीण गुप्ता, विरेंद्र सजवाण, सरोज देवरानी, हरेराम राजभर, ओमप्रकाश वर्मा, अजय दास, मुस्ताख अहमद, सरोज देवराडी, जयपाल सिंह आदि मौजूद थे।
वहीं, नगर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस मुनिकीरेती ढालवाला के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। जिला अध्यक्ष हिमांशु विजलवान और पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तभी से देश में लगातार महंगाई में बढ़ोतरी हो रही है। पुतला फूंकने वालों में महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, विनोद सकलानी, बलवंत चौहान, संतोष पैन्यूली, विपिन रावत, यशवीर पंवार, राम सिंह सजवाण, यशपाल थलवाल, दीपक खत्री, लक्षमण राजभर, शुशील पयाल, हरीश पंत, ऋतिक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

----
भाजपा सरकार का पुतला फूंका
डोईवाला। महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। साथ ही नगर में विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार जनसमस्याओं की अनदेखी कर रही है। दो माह बाद भी प्याज के दामों में कमी नहीं आई है। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह खत्री, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, मोहित शर्मा, सभासद गौरव मल्होत्रा, नरेश मनवाल, उम्मेद बोरा, संजय खत्री, सावन राठौर, रोहन, रवि चांद, संतोष, मोनू, विनोद चौहान, विशाल, दीपक प्रजापति, नवनीत प्रजापति, पंकज, जसवंत सिंह, विमल गोला, भारतभूषण कौशल, राहुल सैनी, अजय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें